JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड मिक्की माउस दुकान के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड मिक्की माउस दुकान के पास से चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

 



Janjgir : पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की मौत का मामला, शार्ट PM से हत्या का खुलासा, SP ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर… VIDEO

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड के मिक्की माउस के पास एक युवक चाकू दिखा कर लोगों को डरा-धमका रहा है. इस पर मेला पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर युवक दिनेश कुमार केंवट निवासी मेकरी भाठापारा थाना पामगढ़ को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ करने पर आरोपी युवक दिनेश ने बताया कि वह मेला में आइसक्रीम बर्फ गोला बेचने आया हुआ है. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी युवक दिनेश कुमार केंवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!