JanjgirChampa Arrest : अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, पीड़िता ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिलासपुर जिला निवासी आशीष देवांगन से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. पीड़िता और आशीष के मध्य किसी बात पर विवाद होने पर आरोपी आशीष देवांगन ने पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार राजेश्री महन्त ने, बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय स्वीकृत श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में...

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आशीष देवांगन के खिलाफ IPC की 509(ख) और आई, टी एक्ट की धारा 67 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी बिलासपुर जिला निवासी आशीष देवांगन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...
error: Content is protected !!