JanjgirChampa Thief : सूने मकान से 25 हजार रुपए के जेवरात की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पामगढ़ थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेसर गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपए जेवरात की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भड़ेसर की रहने वाली धनबाई बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव में कपड़ा सिलाई करने गई थी. वापस आकर देखने पर घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखने पर घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था. कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिसकी कीमत 25 हजार रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!