Chhattisgarh Road Accident: कांकेर जिले में दर्दनाक हादसा, 7 स्कूली बच्चों की मौके पर मौत…कई घायल

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल से घर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। अभी 2 बच्चों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

हादसा भानूप्रतापपुर कांकेर के कोरर के पास हुआ। जानकरी के अनुसार स्कूल के छुट्टी होने के बाद 9 बच्चे ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना में ऑटो ड्राइवर भी गंभीर है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
हादसे पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!