केरल का चाय बेचने वाला कपल घूम चुका है 26 देश, पति की मौत के बाद जापान जाकर महिला करेगी इच्छा पूरी

तिरुवनंतपुरम: कोच्चि में चाय बेचने वाले दंपति विजयन और मोहना अब तक दुनिया के 26 देशों का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने अपनी अगली यात्रा के लिए जापान जाने का योजना बनाया था. लेकिन दुर्भाग्य से नवंबर 2021 में विजयन के दिल के दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. लेकिन कहते हैं न जहां चाह है वहां राह है, अब 70 वर्षीय मोहना अपने पति की ख्वाहिश पूरी करने की तैयारी कर रही हैं.

 



70 वर्षीय मोहना 22 मार्च से अपनी बेटी और परिवार के साथ जापान की 15 दिवसीय यात्रा पर जा रही हैं. दंपति कोच्चि में बालाजी कैफे, चाय की दुकान से अपनी जीवकोपार्जन करते रहे हैं. अपनी छोटी-छोटी बचत से उन्होंने 2007 अपनी विदेश की यात्रा शुरू की थीं. इनकी इतनी छोटी बचत से विदेश यात्रा ने धीरे-धीरे कपल को लोगों में उन्हें फेमस बना दिया. कुछ ट्रैवल एजेंसी ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बना दिए और उनकी कुछ यात्राओं को स्पांसर किया. दंपति ने एक साथ अंतिम यात्रा सितंबर 2021 में रूस की की थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

विजयन के दामाद मुरलीधर ने मीडिया को बताया कि अगर कोविड नहीं आया होता तो वे लोग जापान चले गए होते. उन्होंने कहा कि 2019 नवंबर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करने के बाद, वे कोविड के कारण लगभग दो साल तक यात्रा नहीं कर सके थे. मिली जानकारी के अनुसार बहुत से सेलेब्रेटी ने भी उनकी दुनिया घूमने की इच्छा को सपोर्ट किया था. वहीं, दंपति की रूस यात्रा से पहले केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियाज भी उनसे मिलने गए थे और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!