बजरंगी भाईजान की मुन्नी का सालों बाद बदल गया है पूरा अंदाज, बोल्ड लुक में आई नजर…देखिए तस्वीरें

सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था| बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी और इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक छोटी सी बच्ची को दुनिया से इंट्रोड्यूस करवाया था जिसका नाम मुन्नी था| इस फिल्म में मुन्नी ने बिना कुछ बोले अपनी क्यूट अदाकारी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था| फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था हर्षाली मल्होत्रा की अदाकारी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

 



मुन्नी के रोल में नजर आई हर्षाली मल्होत्रा फिल्म बजरंगी भाईजान के सुपरहिट होने के बाद रातों-रात स्टार बन गई और वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी| फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा और सलमान खान की क्यूट केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी और वही मुन्नी का किरदार निभा कर हर्षाली मल्होत्रा काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल कर चुकी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान में हर्षाली मल्होत्रा मुन्नी के किरदार में खूब मशहूर हुई थी और वहीं इस फिल्म के बाद हर्षाली मल्होत्रा को किसी और फिल्म में नहीं देखा गया हालांकि आज भी हर्षाली मल्होत्रा अपने मुन्नी के किरदार के बदौलत लोगों की यादों में बसी हुई है।

हर्षाली मल्होत्रा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती है और अक्सर ही हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।

वही फिल्म बजरंगी भाईजान में छोटी सी दिखने वाली मुन्नी आप काफी बड़ी हो चुकी है और वह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती है| हर्षाली मल्होत्रा की उम्र 14 साल है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

हर्षाली मल्होत्रा अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती है और उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सुपर डुपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान में हर्षाली मल्होत्रा ने केवल मुन्नी के किरदार को निभाया नहीं था बल्कि उसे जिया भी है और शायद यही वजह है कि आज इतने सालों बाद भी प्यारी सी बच्ची की सूरत लोग भुला नहीं पाए हैं।

हर्षाली मल्होत्रा के लुक में बीते कुछ सालों में काफी बदलाव आया है और उन्हें पहली नजर में देखकर पहचान पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है कि यही वह प्यारी सी बच्ची है जिसने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाया था।

हर्षाली मल्होत्रा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है और इस बारे में बात करते हुए हर्षाली मल्होत्रा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्हें अभी तक कई फिल्में, टीवी शोज और ओटीटी शो के लिए ऑफर मिल चुके हैं परंतु उन्हें एक अच्छी कहानी का इंतजार है| यदि उन्हें कहानी अच्छी लगेगी तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिर से वापसी जरूर करेंगी।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

फिलहाल हर्षाली मल्होत्रा अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है और इसके साथ साथ सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है| हर्षाली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोस अक्सर ही शेयर करती रहती है जिसमें हर्षाली मल्होत्रा का बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है।

error: Content is protected !!