बड़ी खबर! बदल जाएगा बैंकों के खुलने-बंद होने का समय, अब इस नए नियम से करने होंगे सारे कामकाज

नई दिल्ली. आप खुद बैंक कर्मचारी हैं या आपके पर‍िवार में कोई बैंक कर्मी है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। बैंक कर्मचार‍ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो सकती है। इसके अनुसार बैंक एम्‍पलाई के ल‍िए जल्‍द फाइव डे वीक की सुव‍िधा लागू हो सकती है।

 



इसको लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन(IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉयीज के बीच सहमति बन गई है। लेक‍िन महीने में दो छुट्ट‍ियां बढ़ने से बैंक कर्म‍ियों के वर्क‍िंग ऑवर बढ़ा द‍िये जाएंगे।

रोजाना 40 मिनट ज्यादा करना होगा काम

नए सहमत‍ि के अनुसार बैंक कर्मचार‍ियों को रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करना होगा। आपको बता दें अभी बैंकों में रव‍िवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शन‍िवार अवकाश रहता है। लेक‍िन अब आने वाले समय में बैंक प्रत्‍येक शन‍िवार और रव‍िवार बंद रहेंगे। इसको लेकर नई व्‍यवस्‍था जल्‍द शुरू हो सकती है। इस बारे में एसोसिएशन की तरफ से सहमति दे दी गई है। बैंक यूनियन की तरफ से लंबे समय से फाइव डे वर्क‍िंग करने की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

एलआईसी में प‍िछले साल हुआ फाइव डे वीकएलआईसी में साल 2022 में हुई शेयर बाजार में ल‍िस्‍ट‍िंग से पहले फाइव डे वीक कर दिया गया था। इसके बाद बैंक यूनियनों की तरफ से फाइव डे वीक की मांग तेज हो गई थी। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स के महासच‍िव एस नागराजन ने कहा कि सरकार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के तहत सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करना होगा। रिपोर्ट के अनुवसार कर्मचारियों को सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करने की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी

एक वर‍िष्‍ठ अध‍िकारी ने यह भी बताया क‍ि आईबीए की तरफ से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई गई है। बैंक कर्मचार‍ियों का कहना है क‍ि ज्यादातर ग्राहक मोबाइल बैंक‍िंग, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सुव‍िधा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कुछ ग्राहकों के साथ ऐसा है क‍ि वे ब्रांच जाना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!