BOB News : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन पास युवा कर सकते हैं आवेदन, जानें कब है अप्लाई करने की अंतिम तिथि

बैंकों में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका आया है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेस डिपार्टमेंट में एक्वीजिशन ऑफिसर पदों पर इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। यहां 500 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट, पर कैरियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यहां 500 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 203 पद अनारक्षित हैं, जबकि 135 ओबीसी, 75 एससी, 37 एसटी और 50 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। साथ ही, एक्वीजिशन ऑफिसर की भर्ती संविदा के आधार पर देश भर के विभिन्न शहरों में की जानी है। इन शहरों में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, कानपुर, दिल्ली, पटना, आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

चाहिए ये योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्वीजिशन ऑफिसर के ऑफिसर के पदों भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना लिंक पर जाएं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

error: Content is protected !!