Champa FIR : रेल्वे ओवरब्रिज के पास जेब से मोबाइल को चोरी करके भागा, चांपा थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास स्कूटी में जा रहे व्यक्ति की दो अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल को जेब से चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस दो अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रिपोर्ट में मैनेजर मनोज सिंह चंदेल ने पुलिस को बताया है कि वह बैंक किसी काम से गया था और बैंक से वापस पेट्रोल पंप आ रहा था, तभी रेल्वे ओवरब्रिज के पास पहुंचा था कि बाइक में दो अज्ञात व्यक्ति आए और मनोज सिंह चंदेल की जेब में रखे मोबाइल को चोरी करके ले गए हैं. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!