छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस! यहां से दौड़ेगी और रायगढ़ में रुकेगी, ये रही संभावित टाइमिंग…जानिए

छत्तीसगढ़ में पहले से बिलासपुर से महाराष्ट्र के नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है, जो शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है.



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग से रायगढ़ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी चल रही है.

दुर्ग से रायगढ़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है. जरुरतों के हिसाब से बनाए गए नए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन दुर्ग से सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी. वहां कुछ घंटे ठहराव के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस लौटेगी.

इससे पहले बिलासपुर-नागपुर-के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 11 दिसंबर से शुरू हुआ था. यह देश की 6वीं वंदे भारत एक्सप्रेस थी.

इसे भी पढ़े -  Raipur-Mahasamund Big Update : खल्लारी रोप-वे हादसे में घायल युवक की हुई मौत, एक महिला की पहले हुई थी मौत, 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर...

error: Content is protected !!