Discount Offers On Maruti Cars: मारुती की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, इस दिन खत्म हो जाएगा ऑफर

नई दिल्ली. मार्च महीने के साथ ही विर्त वर्ष भी खत्म हो जाता है। ऐसे में कार कंपनियां टारगेट पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करती हैं। मारुति सुजुकी इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी की ऑल्टो के10 से लेकर डिजायर और सिलेरियो जैसी कारें सस्ती में खरीदी जा सकती है। हालांकि सबसे ज्यादा डिस्काउंट कंपनी की Maruti Wagonr पर मिल रहा है। इस हैचबैक को कुल 64 हाजर रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑपर 31 मार्च तक के लिए वैलिड है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

WagonR पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट

मारुति वैगनआर भारत में बिकने वाली सबसे सफल कारों में से एक है। कंपनी मार्च में इस हैचबैक पर 64,000 रुपये तक की छूट दे रही है। ऑफर के तहत, इसके 1-लीटर LXI और VXI ट्रिम्स को 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत इन पर क्रमश: 15,000 रुपये और 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.ग्राहकों 4,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

5.53 लाख रुपए से शुरू है Maruti Wagonr की कीमत

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

मारुति वैगन आर की कीमत 5.53 लाख रुपए से 7.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसे चार ट्रिम्स: LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में बेचा जाता है। वैगनआर को दो डुअल-टोन और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं और इसकी बूट स्पेस क्षमता 341 लीटर है। इसमें सीएनजी किट का विकल्प भी मिलता है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!