Best Smartwatch: Google ने Apple को छोड़ा पीछे, जानें कौन हैं बेस्ट स्मार्टवॉच ब्रांड?

नई दिल्ली: अगर आप एक नई स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, जान लीजिए कि आखिर कौन सी बेस्ट स्मार्टवॉच है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट में ऐपल और गूगल का दबदबा जारी है। अगर टॉप-5 स्मार्टवॉच ब्रांड की बात करें, तो दुनियाभर में ऐपल स्मार्टवॉच ब्रांड की सबसे ज्यादा डिमांड है। जबकि दूसरे पायदान पर गूगल का कब्जा बरकरार है।

 



 

 

 

गूगल ने सैमसंग को छोड़ दिया पीछे

इस लिस्ट में गूगल ने प्रीमियम स्मार्टवॉच ब्रांड Samsung को पीछे छोड़ दिया जा रहा है। टॉप -5 स्मार्टवॉच ब्रांड में Samsung फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। जबकि दूसरे पायदान पर गूगल का कब्जा है। वही पहले पायदान पर ऐपल बरकरार है। अगर वर्ल्ड वाइड Fitbit स्मार्टवॉच के शिपमेंट की बात करें, तो उसमें गिरावट दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

टॉप-5 स्मार्टवॉच ब्रांड

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल की चौथी तिमाही में वियरेबल मार्केट के शिपमेंट में 18 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 50 मिलियन वियरेबल्स की बिक्री हुई है। यह पहली बार है, जब वियरेबल मार्केट में डबल डिजिट की गिरावट दर्ज की गई है। स्मार्टवॉच कैटेगरी में भी 17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। ऐपल के शिपमेंट में 17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद ऐपल वियरेबल मार्केट का बेताज बादशाह बनी हुई है। इस दौरान ऐपल का मार्केट शेयर 27.5 फीसद रहा है। गूगल पिक्सल वॉच की वजह से मार्केट शेयर बढ़कर 8 फीसद हो गया। Samsung के मार्केट शेयर में 35 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान Galaxy Watch 5 सीरीज की भारी डिमांड रही। जबकि Xiaomi पांचवे पायदान पर काबिज रही।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!