खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जले दो मासूम, परिवार में पसरा मातम

मध्यप्रदेश के जिला दमोह मे आज एक दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। जहां चूल्हे से खाना बनाते समय झोपडी मे आग लग गई। जिसमे दो मासूम बच्चो कि आग कि चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मोके पर दमोह पुलुक अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुचे और मामले मे जाँच शुरू कर दी है।

 



मामले मे जानकारी अनुसार घटना दमोह के देहात थाना कि नरसिंहगढ पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरी की है। जहां पर आज दोपहर करीब 1 बजे खेत में बनी झोपड़ी मे आग लगने से 2 मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब ये लोग झोपडी मे खाना बना रहे थे तभी चूल्हे से आग भड़की और झोपडी मे लग गई। जिस कारण यह दर्दनाक घटना हुई है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इस घटना कि चपेट मे आने बाले मृतक बच्चों में एक 3 माह का बाबू रावत और एक 3 साल की लडकी ऋषिका रावत की मौके पर मौत हो गई। इनके पिता भगवान दास रावत बंडा निवासी बताए जा रहे हैं। जोकि चंपत पिपरिया के पूर्व सरपंच बाली पटेल के खेत पर सिचाई का काम कर रहे थे। जिसके बाद घटना की जानकारी लगते ही मौके पर दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिव कुमार सिंह व नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज यादव ने पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और घटना के संभव मे पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!