JanjgirChampa News : अकलतरा रेलवे स्टेशन में यात्रियों की मुसीबत, रैक पॉइंट में धूल उड़ने से यात्री हलाकान, बरसों बाद भी समस्या जस की तस, नपा अध्यक्ष ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा रेलवे स्टेशन में ही रैक पॉइंट है, जो यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है. रेलवे स्टेशन में यात्री बैठे रहते हैं और वहां रैक पॉइंट में गिट्टी की लोडिंग और अनलोडिंग होती है, जिससे धूल उड़ती है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. अकलतरा रेलवे स्टेशन में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसे रेलवे प्रशासन द्वारा दूर नहीं किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

अकलतरा स्टेशन पहुंचने पर सांसद गुहाराम अजगल्ले को नगर पालिका की अध्यक्ष शांति भारते एवं स्थानीय लोगों ने समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद सांसद ने रेलवे के अधिकारियों से चर्चा कर समस्या को दूर करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!