Gold Price: बड़ी खुशखबरी, सिर्फ 41,000 में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड! कीमतों में आई जोरदार गिरावट

Gold Price Down: सोना-चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आपका भी गोल्ड खरीदने का प्लान है तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. हफ्ते भर में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में जोरदार गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद में गोल्ड का भाव 55,000 के करीब आ गया है. वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी एक हफ्ते में 2500 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. आइए चेक करें आज बाजार में गोल्ड का क्या भाव है-

 



 

 

 

सस्ता हो गया है सोना

ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 6 मार्च को गोल्ड का भाव 56,108 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था. वहीं, 11 मार्च को गोल्ड का भाव 55,669 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है. इस हिसाब से देखे तो गोल्ड की कीमतों में पूरे हफ्ते में 439 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

2500 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी

वेबसाइट के मुताबिक, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 6 मार्च को चांदी का भाव 64,293 रुपये प्रतिकिलो ग्राम के लेवल पर था. वहीं, 11 मार्च को चांदी का भाव 61,791 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गए हैं. इस हिसाब से चांदी की कीमतों में 2,502 रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

41,000 में मिल रहा सोना

आपको बता दें सोना कैरेट के हिसाब से मिलता है. आप बाजार में 18 कैरेट से लेकर के 22, 23 और 24 कैरेट तक का गोल्ड खरीद सकते हैं. 18 कैरेट गोल्ड का भाव इस समय 41,752 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

 

 

 

गोल्ड ईटीएफ में हुई निकासी

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) से बीते तीन महीनों में हुई निकासी के बाद फरवरी में निवेशकों ने इसमें शुद्ध रूप से 165 करोड़ रुपये डाले हैं. इसकी मुख्य वजह कीमती धातु के दामों में आई मामूली गिरावट है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!