हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज इस समय खाएं पपीता, नसों से चिपके अनहेल्दी फैट्स को कर देगा बाहर…जानिए

हाई कोलेस्ट्रॉल में पपीता: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, समय के साथ बढ़ते-बढ़ते दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे स्ट्रॉक और हार्टअटैक भी आ सकता है। ऐसे में आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने के लिए शरीर में फाइबर से भरपूर फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। ऐसा ही एक फल है पपीता जिसका सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

 



हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में पपीता-

हाई कोलेस्ट्रल की समस्या में पपीते का पपैन कई प्रकार से काम करता है। ये एक ऐसा बायोएक्टिव कंपाउंड है जो कि धमनियों को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका फाइबर अनहेल्दी फैट और ट्राईग्लिसराइट के कणों को खून को अपने साथ बांध कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये हाई कोलस्ट्रॉल की समस्या में अनहेल्दी फैट को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में पपीता कब खाएं-

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में पपीता का सेवन आपको सुबह खाली पेट करना चाहिए। दरअसल, सुबह खाली पेट इसका सेवन बॉडी डिटॉक्स करने के साथ धमनियों में जमा फैटको कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये धीमे-धीमे शरीर में ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी कम करता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

इस तरह ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करके, दिल की बीमारियों से बचाव में मददगार है। साथ ही पपीते का सेवन, डाइजेशन सही करने के साथ पेट को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। तो, इन कारणों से आपको सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए। तो, आप एक रूटीनबना लें और अपनी डाइट पपीता को शामिल करें। अगर आप इसे खाली पेट नहीं खा पा रहे हैं तो, दिन भर में कभी भी खा लें।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें.

error: Content is protected !!