मैं फिल्मों में काम करना बंद कर दूंगा, जूनियर एनटीआर ने दिया चौंकाने वाला बयान

मुंबई. जूनियर एनटीआर आए दिन सुर्खियों में रहते है। ट्रिपलआर के ऑस्कर जीतने के बाद एक्टर की फैन फॉलोइंग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आज हर डायरेक्टर एनटीआर के साथ काम करना चाहता है। प्रशांत नील सलार के बाद एनटीआर के साथ एक एक्शन पैक्ड फिल्म करने वाले है।

 



बीते दिनों एक्टर विश्वक सेन की मूवी को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया। जिसे सुनने के बाद फैंस हैरान हो गए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल इस इवेंट में एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुनकर मजाकिया अंदाज में टाल दिया। फैन ने जूनियर एनटीआर से पूछा था, ‘आपका अगला प्रोजेक्ट कौन-सा है?’ फैन का सवाल सुनने के बाद जूनियर एनटीआर ने कहा, ‘मैं कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं।

अगर आप मुझसे बार-बार यह सवाल पूछेंगे तो मैं फिल्मों में काम करना बंद कर दूंगा। उनका जवाब सुनकर हर कोई हैरान और परेशान हो गया।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!