जांजगीर बड़ी खबर : बटालियन के जवान की बेटी के अपहरण की कोशिश, FIR दर्ज कर तफ़्तीश कर रही पुलिस, TI ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा बटालियन के परिसर में खेल रही जवान की 11 वर्षीय बेटी के अपहरण की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है. रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और मामले की तफ्तीश कर रही है.

 



सिटी कोतवाली थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि पुटपुरा बटालियन के परिसर में अनकराम गोंड़, परिवार के साथ रहता है. उसकी 11 वर्षीय बेटी, बटालियन के परिसर में खेल रही थी. इस दौरान एक महिला पहुंची और बच्ची को कुछ सुंघाकर उसे घर के पीछे से ले जा रही थी. इस दौरान लोगों की आहट मिलने को बच्ची को छोड़कर महिला भाग गई. फिर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 363 के तहत एफआईआर दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

टीआई लखेश केंवट ने बताया कि यह गम्भीर मामला है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी और मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!