छत्तीसगढ़ को देंगे ईमानदार सरकार, कांग्रेस-भाजपा दोनों अडानी के साथ, हमारा रिश्ता जनता से, सीएम केजरीवाल का रायपुर में बड़ा बयान.

रायपुर : CM Arvind Kejriwal in Raipur : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। वहां पर आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले चुनाव छत्तीसगढ़ के लिए बहुत इंपोर्टेंट है। 2000 में छत्तीसगढ़ बना 15 साल भाजपा का शासन था 7 साल कांग्रेस ने शासन किया अगर दोनों में कंपेयर करें तो कोई खास अंतर नहीं है। पार्टियों के नाम बदलते हैं नेताओं के नाम बदलते हैं मुख्यमंत्री बदलते हैं पर लोगों की जिंदगी और व्यवस्था नहीं बदलती है।

 



 

 

 

 

हमारी किसी से दोस्ती नहीं : सीएम केजरीवाल
CM Arvind Kejriwal in Raipur : इनकी भी अडानी से दोस्ती उनकी भी अडानी से दोस्ती है हमारी किसी से नहीं है। जनता ने दोनों पार्टियों को देखा आज हम जनता से यही अपील करने आए हैं कि एक मौका हमें भी दे कर देखो। हमारा किसी से रिश्ता नहीं है हमारा जनता से रिश्ता है हमें पूरा भरोसा है जिस तरह से पंजाब और दिल्ली में हमारी शानदार और ईमानदार सरकार चल रही है वैसे ही ईमानदार सरकार छत्तीसगढ़ को देंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

 

 

 

CM भगवंत मान ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धिया
CM Arvind Kejriwal in Raipur : पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने वही झेला है जो छत्तीसगढ़ झेल रहा है। पंजाब में दो व्यक्तियों का राज रहा दोनों ने पंजाब को जमकर लूटा लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। 2014 में हमें एंट्री मिली हमारे 4 सांसद जीत कर फिर हमें विपक्ष का मौका मिला फिर 2017 में वहां की जनता ने हम पर विश्वास किया। यही हालत छत्तीसगढ़ में है, पंजाब में जो किसानों की हालत थी आज छत्तीसगढ़ में किसानों की वहीं हालत है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

 

 

 

CM Arvind Kejriwal in Raipur : हमने पंजाब में 87% लोगों को बिजली फ्री दे रहे हैं , नियत अच्छी हो तो सब कुछ ठीक हो सकता है, हमने नियमितीकरण किया, ओल्ड पेंशन स्कीम को हमने मंजूरी दी, जितने भी भलाई के काम है हम कर रहे हैं। क्योंकि हमारी पार्टी की नियत साफ है। जी-20 की बैठक के बारे में कहा कि सब्र रखें यह बैठक कैंसिल की गई है इसकी कोई सूचना नही है।

 

 

 

कांग्रेस और आप के बीच होगा मुकाबला
मुक्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि रमन सिंह कई दिनों से गायब है। सुना है भाजपा ने उनका पत्ता कट दिया है। भाजपा पिछले चार साल से सोई हुई है। इस बार चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और आप के बीच होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!