Janjgir FIR : MCA की पढ़ाई कर रहे छात्र से गाली-गलौज मारपीट का मामला, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज, जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने MCA की पढ़ाई कर रहे छात्र पंकज निर्मलकर से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



कुटरा गांव के रहने वाले MCA के छात्र पंकज निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जांजगीर आया था और यहां से वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी खोखरा गांव में रोड पर दो लड़के बाइक पर स्टंट कर रहे थे, जिन्हें पंकज निर्मलकर ने मन किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

मना करने पर दोनों बदमाश तैश में आ गए और पंकज निर्मलकर से गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से पंकज निर्मलकर को चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!