JanjgirChampa Accident : वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा क्षेत्र के सिलादेही गांव में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.



दरअसल, मौहाडीह गांव की बुजुर्ग महिला भूरीबाई पटेल, मानसिक रूप से कमजोर थी. देर रात वह घर से अकेली निकल गई थी. इस दौरान बुजुर्ग महिला मुख्य मार्ग तक पहुंच गई थी और फिर उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

error: Content is protected !!