JanjgirChampa Big News : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, डॉ. अम्बेडकर के ऊपर की थी अभद्र टिप्पणी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भंवतरा से डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक गणेश दास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (A), 67 आईटी एक्ट 3 (1) SC/ST एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, भीम आर्मी भीम रेजीमेंट संगठन के पदाधिकारी ने मामले में तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर FIR दर्ज कराई थी. भंवतरा गांव निवासी गणेश दास मानिकपुरी के नाम से इंस्टाग्राम I’D पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी. इस पर आरोपी युवक गणेश दास मानिकपुरी को पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!