JanjgirChampa FIR : बजरंग चौक के पास युवक से मारपीट कर गाल को काटने का मामला, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल, नवागढ़ पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के मिस्दा गांव में पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले व्यक्ति नरेंद्र उर्फ भोला कश्यप ने युवक शिव दास की गाल को दांतों से काट लिया. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 के आरक्षक शिव प्रसाद बघेल चालक पुनीराम साहू के द्वारा युवक को उपचार के लिए नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा युवक का इलाज किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

मिली जानकारी के अनुसार, मिस्दा गांव के शिव दास, बजरंग चौक के पास खड़ा था. उसी समय नरेंद्र उर्फ भोला कश्यप आया और पुरानी बात को लेकर झगड़ा कर मारपीट करने लगा. इसी समय नरेंद्र ने युवक शिव दास की गाल को दांतों से काट लिया. इससे युवक शिव दास को चोट आई है, जिसे नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!