JanjgirChampa News : पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में है उसकी वजह प्रदेश सरकार की योजना और दूरदर्शिता है : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम और ग्रामीणों का विकास बघेल सरकार की प्राथमिकता है कोरोना काल मे भी छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश मे सर चढ़कर बोला’’ उक्त बातें ग्राम गाड़ापाली (भादा) मे सी सी रोड निर्माण भूमिपूजन के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा कि पूरे देश मे सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ मे है उसकी वजह प्रदेश सरकार की योजना और दूरदर्शिता है। उन्होने कहा हमारी सरकार किसान मजदूर के जेब मे पैसा डालने का काम कर रही है और युवाओ और महिलाओं के लिए नित नये रोजगार का सृजन कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष शत्रुहनदास महंत ने कहा बघेल सरकार किसान मजदूर और श्रमिकों की सरकार है। कार्यक्रम को ग्राम पंचायत उप सरपंच दिलीप कुमार यादव एवं ग्राम सचिव मालिकराम कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शैल कुमार मरकाम और आभार प्रदर्शन ग्राम सरपंच सुनील कुमार गोड़ ने किया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कार्यक्रम मे महेश गोस्वामी, पंच रामशंकर यादव, पंच फिरतराम चौहान, पंच जमुना बाई चौहान, पंच जमुना बाई गोड़, पंच शीला बाई गोस्वामी, पंच कौशिल्या गोड़, पंच बुधवारा बाई गोड़, पंच गिरजा कुमारी गोड़, गोठान अध्यक्ष करण यादव, रोजगार सहायक राजपाल चौहान सहित ग्राम के भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!