JanjgirChampa Rape : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला 20 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, अकलतरा से हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले 20 वर्षीय आरोपी युवक गोपाल सिंह को अकलतरा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसलाकर कोई अज्ञात व्यक्ति भगा ले गया है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के केस दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

जांच के दौरान पीड़िता को बरामद किया गया और महिला अधिकारी ने बयान लिया, जिसमें आरोपी गोपाल सिंह के द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई.

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी युवक गोपाल सिंह वार्ड नंबर 16 उद्यान के पीछे अकलतरा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

error: Content is protected !!