Kia ने चुपके से लॉन्च कर दी ये नई 7-सीटर कार, अब Maruti Ertiga होगी और ज्यादा परेशान!

2023 Kia Carens: किआ ने चुपचाप 2023 कैरेंस एमपीवी पेश कर दी, इसमें नए पावरट्रेन और गियरबॉक्स के साथ-साथ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. कंपनी ने इसकी नई कीमतें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं. 2023 Kia Carens अब 10.45 लाख रुपये से 18.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की प्राइस रेंज में उपलब्ध है. बाजार में यह मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी एमपीवी को टक्कर देती है.

 



 

 

2023 Kia Carens में नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन पेश किया गया है, जो Hyundai Alcazar और जल्द ही लॉन्च होने वाली नई-जनरेशन वरना में भी है. इस इंजन को 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट की जगह लाया गया है, वह BS-VI फेज 2 या RDE उत्सर्जन मानदंडों पर खरा नहीं उतरता था. यह नया इंजन 160PS पावर और 253Nm टार्क जनरट करेगा, जो 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन की तुलना में 20PS/11Nm अधिक है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

इसमें मैनुअल गियरबॉक्स के बजाय iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) दिया गया है. इसके साथ ही, 7-स्पीड डीसीटी (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) को जारी रखा गया है. Carens 1.5L iMT 12 लाख रुपये से 17.55 लाख रुपये की प्राइस रेंज में है. इसके DCT वेरिएंट्स की कीमत 15.75 लाख रुपये से 18.45 लाख रुपये के बीच है. इसके अलावा, 1.5 लीटर नॉर्मल पेट्रोल इंजन (115पीएस) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (116पीएस) को जारी रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

किआ ने कैरेंस में स्टैंडर्ड फीचर्स भी बढ़ाए हैं. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 12.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा. यह फीचर पहले सेकंड-टू-बेस प्रेस्टीज वेरिएंट से मिलता था लेकिन अब बेस प्रीमियम वेरिएंट में भी मिलेगा. अब किआ कनेक्टेड कार तकनीक, एलेक्सा कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगी. MPV में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक वन-टच फोल्डिंग सेकेंड रो सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी आते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!