भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, डिटेल में पढ़िए…

मुजफ्फरनगर. किसान आंदोलन से खुद को अलग न करने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार के सदस्यों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है.भोरा कलां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसओ) अक्षय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि फोन करने वाले की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.



इसे भी पढ़े -  शुरू हुआ Kia India का 'सर्विस समर कैंप': फ्री चेकअप और सर्विस पर भारी छू़ट, ऐसे उठाएं फायदा

उन्होंने कहा कि फोन करने वाला दिल्ली में रहता है और मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है. शर्मा ने शुक्रवार को बताया था कि भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन करके धमकी दी कि अगर राकेश टिकैत किसान आंदोलन से खुद को अलग नहीं करते हैं तो उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को बम से उड़ा दिया जाएगा. पुलिस ने इस शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 507 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

इसे भी पढ़े -  एअर इंडिया ने भी बढ़ाए टिकट के दाम, 26 हजार रुपये तक महंगा हो जाएगा किराया

error: Content is protected !!