JanjgirChampa Dahej Pratatna : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी, दहेज हत्या का मामला, पति, सास और ससुर बलौदा से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति सलित यादव, सास संतोषी यादव और ससुर लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बलौदा के वार्ड 03 में नवविवाहिता ने 21 फरवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 21 फरवरी को बलौदा के वार्ड 03 की रहने वाली नवविवाहिता शारदा यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मामले में बलौदा तहसीलदार के द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई थी. इसके बाद जांच में पाया गया कि नवविवाहिता शारदा यादव को पति, सास, ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताडित किया जाता था और प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

मामले में पुलिस ने आरोपी, पति, सास और ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी पति सलित यादव, सास संतोषी यादव, ससुर लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!