नम्रता शिरोडकर ने प्यार में दांव पर लगा दिया था करियर,सालों से हैं फिल्मों से दूर, फिर भी जीती हैं लग्जरी लाइफ

ये एक्ट्रेस पिछले 18 सालों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन आज भी वह काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं. तो चलिए आज नम्रता शिरोडकर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं.

 



नम्रता शिरोडकर ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट से लेकर मॉडलिंग तक खूब नाम कमाया. इस एक्ट्रेस ने साल 1993 में ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीत ‘मिस यूनिवर्स’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

फिल्मों में भी इस एक्ट्रेस ने अपना खूब जलवा बिखेरा था. नम्रता शिरोडकर को ‘कच्चे धागे’, ‘पुकार’ और वास्तव’ जैसी फिल्मों में देखा गया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

नम्रता शिरोडकर की छोटी बहन शिल्पा शिरोडकर भी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली नम्रता मराठी एक्ट्रेस मीनाक्षी शिरोडकर की पोती हैं.

नम्रता ने साल 2005 में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू संग शादी कर ली थी. उसके बाद इस एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए फिल्मों को अलविदा कह दिया.

नम्रता ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्मों से दूरी बनाने का कोई पछतावा नहीं है. जब वह महेश बाबू से मिली थीं तो उन्होंने तय कर लिया था कि वह फिल्में छोड़ अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

नम्रता शिरोडकर आज दो बच्चों की मां हैं. इस एक्ट्रेस की एक बेटी और एक बेटा है. वह अपना ज्यादातर समय अपने बच्चों के साथ ही बिताती हैं.

नम्रता शिरोडकर एक मां होने के साथ-साथ एक निर्माता भी है. वह अपने पति और बच्चों के साथ स्टाइलिश और लग्जरी लाइफ जी रही हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!