Sakti Accident Death : स्कूल बस ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

सक्ती. सक्ती के एनएच-49 पतेरापाली खुर्द मोड़ के पास स्कूल बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी नरेश सिंह, अपने चचेरे भाई शमसेर सिंह के साथ बाइक से बारात में शामिल होने सरवानी गांव गया हुआ था. बारात से वापस लौटते समय एनएच 49 पतेरापाली खुर्द मोड़ के पास स्कूल बस ने बाइक सवार नरेश सिंह एवं शमसेर सिंह को टक्कर मार दी, जिससे नरेश सिंह की मृत्यु हो गई है, वहीं दूसरा शख्स शमसेर सिंह को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज जारी है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!