डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से निकाला खीरा, डॉक्टर बोले- कैसे पहुंचा? मरीज ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

कोलम्बिया. डॉक्टरों ने एक बार फिर दुर्लभ ऑपरेशन कर एक मरीज की जान बचाई है. मामला कोलम्बिया के बारानोआ का है, जहां एक शख्स पेट में भयंकर पेटदर्द से परेशान था. इस पर वह डॉक्टर के पास गया, लेकिन जब यहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे करवाया तो वे चौंक गए. डॉक्टरों को उसके पेट में कोई भारी भरकत चीज नजर आई. इस पर उससे फौरन ही ऑपरेशन के लिए कहा. ऑपरेशन कर जो चीज बाहर निकली वह खीरा थी. इसका कारण और भी चौंकाने वाला रहा. डॉक्टरों ने मरीज से पूछा कि यह पेट में कैसे आया तो उसने बताया कि यह उसके अंदर ही बीज से खीरा बन गया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

पेट का ऑपरेशन करने पर निकले खीरे की बात खासी चर्चा में रही. कोलम्बिया के बारानोआ के डॉक्टरों के लिए भी यह चौंकाने वाला है. बताया गया है कि 40 वर्षीय एक मरीज पेट दर्द के उपचार के लिए अस्पताल गया था. इस पर उसके पेट की जांच कराई गई. एक्स-रे किए जाने के बाद उसके मलाशय में एक बड़ी चीज फंसी हुई नजर आई. इस पर डॉक्टरों ने उसे फौरन ऑपरेशन के लिए कहा. इसके बाद उसे भर्ती करते हुए ऑपरेशन किया गया, लेकिन जो चीज पेट से बाहर निकली उसने सबको चौंका दिया, क्योंकि वह एक खीरा था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

सर्जरी करने के बाद शख्स ने डॉक्टरों से कहा कि उसे यह पता ही नहीं है कि यह खीरा उसके शरीर के अंदर कैसे पहुंचा. उसने दावा किया कि खीरे के बीज से खीरा उनके पाचन तंत्र के अंदर विकसित हो सकता है, क्योंकि वह बहुत सारे खीरे खाता है. फिलहाल डॉक्टरों ने इसे उसकी बकवास थ्योरी बताया है. उसे घर वापस भेज दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!