Russian लड़की को बहु बनाकर घर लाया लड़का, भड़की लड़के की मां, और फिर हुआ ये…

नई दिल्ली. वीडियो बनाने और फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। लोग स्टंट दिखाते हैं, गाना गाते हैं और लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। लेकिन एक लड़के ने तो कमाल कर दिया है। इस लड़के ने एक ऐसी शादी रचा ली, जो सच नहीं थी लेकिन उसकी मां को सच लगी है। यह सब तब हुआ है जब यह लड़का अपने घर एक रूसी लड़की लेकर पहुंच गया और अपनी मां से कहने लगा कि यह लड़की आपकी बहू है। वह शादी करके लाया है।

रूसी लड़की का नाम है अलोना

दरअसल, यह घटना अनमोल वर्मा नाम यूट्यूबर से जुड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लड़के का नाम अनमोल वर्मा है और यह एक यूट्यूबर है। वह अपने चैनल पर आए दिन नए-नए वीडियो बनाता रहता है। उसको यह आइडिया आया और उसने अलोना नामक एक रूसी लड़की को अपनी दुल्हन बना ली और घर लेकर पहुंच गया। जब उसकी मां दरवाजा खोलने आई तो कमाल हो गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बुरी तरह भड़की लड़के की मां

हुआ यह कि वह अपनी मां के सामने ही उसकी मांग में सिंदूर भरने लगा और फेरे लेने लगा। उसने यह भी बताया कि लड़की उसकी बहू और वह शादी करके आया है। इसे देखते ही लड़के की मां बुरी तरह भड़क गई और लड़की से कहने लगी कि यह तुम को बेवकूफ बना रहा है। शादी ऐसे नहीं होती है। इसके बाद लड़के के ऊपर भड़क गई और बोलने लगी कि तमाशा मत करो।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

लड़के ने बनाया प्रैंक वीडियो

आखिर में लड़के की मां को बताया गया कि यह सब वास्तव में फेक है और सिर्फ मजे लेने के लिए वीडियो बनाया गया है। बाद में लड़के की मां ने लड़की से बातचीत की। असल में यह वीडियो एक प्रैंक वीडियो था जो लड़के ने अपनी मां को हंसाने के लिए बनाया था। रूसी लड़की उसकी दोस्त है और वह दोनों यूट्यूब पर हैं. फिलहाल लड़के का यह वीडियो उसके यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है और वायरल हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!