इस 7 Seater कार ने किया Maruti की नाक में दम! बिक्री हो रही धनाधन, कीमत बस 10 लाख

Best Selling 7 Seater: भारतीय बाजार में हैचबैक और एसयूवी कारों के अलावा सेवन सीटर गाड़ियों को भी खूब खरीदा जाता है. फरवरी में हुई कार बिक्री की बात करें तो मारुति बलेनो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. वहीं, एसयूवी के मामले में मारुति ब्रेजा ने सभी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. Maruti की सेवन सीटर कार मारुति अर्टिगा को भी ग्राहक खूब पसंद करते हैं, लेकिन बाजार में मौजूद एक दूसरी सेवन सीटर कार ने अर्टिगा के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है. हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह Kia Carens है. बिक्री के मामले में यह अर्टिगा से बस जरा सी पीछे है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

घट रही अर्टिगा की सेल

फरवरी महीने में मारुति अर्टिगा ओवरऑल कार बिक्री में 20वें पायदान पर रही है. पिछले महीने इस की कुल 6,472 यूनिट्स की बिक्री हुई है. जबकि 1 साल पहले यानी फरवरी 2022 में अर्टिगा की 11,649 यूनिट्स बिकी थी. इस तरह इस कार की बिक्री में सीधा 44 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज हुई है.

 

 

 

Kia Carens की बिक्री में 22% की ग्रोथ

वही बात किआ कैरेंस की करें तो यह ओवरऑल कार बिक्री में अर्टिगा से ठीक नीचे 21वें पायदान पर रही है. पिछले महीने इसकी कुल 6,248 यूनिट्स की बिक्री हुई है. जबकि 1 साल पहले यानी फरवरी 2022 में कैरेंस की 5,109 यूनिट्स बिकी थी. इस तरह इस कार की बिक्री में सीधा 22 फ़ीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

Kia Carens की कीमत

किआ कैरन्स की कीमत 10.20 लाख रुपये से लेकर 18.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है. इसे पांच ट्रिम्स: प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस में बेचा जाता है. किआ कैरन्स 6 और 7-सीटर लेआउट दोनों में उपलब्ध है. यह जल्द ही फाइव-सीटर लेआउट के साथ भी आ सकती है. कैरन्स को आठ मोनोटोन रंगों में लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!