WPL : विदेशी खिलाड़ी के इस बयान से मचा बवाल, इस भारतीय महिला खिलाड़ी के बारे में कह डाली ऐसी बात…पढ़िए

मुंबई । महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना भले ही खराब दौर से गुजर रही हों और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की काफी खराब शुरूआत के बावजूद महान क्रिकेटर एलिस पैरी ने अपनी कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टी20 टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने के लिये बस एक मौके की जरूरत है।मंधाना को शुरूआती डब्ल्यूपीएल में 3.4 करोड़ रूपये में खरीदा गया.

 



उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट के चार मैचों में 35, 23, 18 और 04 रन बनाये हैं जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पैरी ने शुक्रवार को यहां यूपी वारियर्स द्वारा मिली 10 विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘स्मृति को जानते हुए मैं कह सकती हूं कि वह काफी जिम्मेदार खिलाड़ी है, वह अपने ऊपर ज्यादा ही दबाव ले रही है। ’’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

भारतीय टीम की उप कप्तान मंधाना स्टार सुसज्जित आरसीबी टीम की अगुआई कर रही हैं जिसमें पैरी, सोफी डेविने और हीथर नाइट जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। छह बार की टी20 विश्व कप विजेता पैरी ने उम्मीद जतायी कि मंधाना इस दौर से जल्द ही निकल जायेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘नये टूर्नामेंट में ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेलना जिनके साथ आप पहले कभी नहीं खेले हों और इतने कम दिन में सभी के साथ घुलना मिलना। मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान हैं। उन्हें बस टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने के लिये एक मौके की जरूरत है। ’’ वहीं मंधाना ने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए कहा, ‘‘पिछले चार मैचों में, ऐसा हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

हम अच्छी शुरूआत करते हैं और फिर लगातार विकेट गंवा देते हैं। मैं भी इसकी जिम्मेदारी लेती हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को बचाव करने के लिये स्कोर-बोर्ड पर कुछ रन चाहिए होते हैं। हम संतुलित टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखिये कैसा रहता है। ’’ निचले पायदान पर काबिज आरसीबी का सामना अब सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!