सरकार का बड़ा ऐलान! फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, इस तारीख तक उठा सकते हैं ये खास फायदा

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत फ्री में राशन लेने के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। गाजियाबाद में फ्री राशन का वितरण 13 अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रहा है। जिले में यह वितरण 24 अप्रैल 2023 तक चलेगा। ऐसे में अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले की सरकारी राशन की दुकानों पर जाकर 13 से 24 अप्रैल तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतगर्त अंत्योदय राशन कार्डधारकों को हर महीने फ्री में राशन दिया जाता है।

 



इस तारीख तक मिलेगा फ्री राशन

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

गाजियाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक जिले में 13 अप्रैल यानि कल से 24 अप्रैल तक राशन कार्डधारकों को मुफ्त में राशन मिलेगा। कोविड महामारी के बाद से ही मोदी सरकार गरीब परिवारों को फ्री राशन योजना का लाभ दे रही है। पहले फ्री में राशन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिया जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने इसी साल 1 जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 81.35 करोड़ लोगों को दिसंबर 2023 तक फ्री में राशन देने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत 5 किलो फ्री अनाज दिया जाता है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गाजियाबाद में अंत्योदय योजना के अंतगर्त आने वाले राशन कार्डधारकों को 14 किलो ग्राम गेहूं और 21 किलो ग्राम चावल प्रति राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। इसके साथ ही सामान्य श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को 2 किलो ग्राम प्रति यूनिट गेहूं और 3 किलो ग्राम प्रति यूनिट चावल मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

NFSA के तहत मिलता है मुफ्त राशन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अंत्योदय अन्न योजना परिवार और प्राथमिकता वाले घरेलू व्यक्ति दोनों को लाभ दिया जाता है। ऐसे में यूपी के गाजियाबाद में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राशन कार्डधारक अपने कोटे का राशन जरूर लें। अगर इस अवधि के दौरान उन्होंने राशन नहीं लिया तो फिर उनको अगले महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!