JanjgirChampa Giraftar : महुआ शराब बेचने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी प्रदीप भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि बोरसी गांव का प्रदीप भारद्वाज महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी प्रदीप भारद्वाज के पास से 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!