छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल…विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार, 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 



निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे और दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचकर वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता मंदिर जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे बोरियाखुर्द स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!