छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से बेमौसम बरसात हो रही है, जिसके कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है. किसान की फसले बर्बाद हो रही है. आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भी बारिश की संभावना जताई है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

मौसम जानकारों कि मानें तो द्रोणिका की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है. छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी बीते कई दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है. आईएमडी ने ऐसा अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!