Janjgir Arrest : ऑनलाइन सट्टा का खेल खेलाने वाला शख्स चढ़ा जांजगीर पुलिस के हत्थे, जर्वे रोड के पास से हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ राजू बंजारे को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिरगहनी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल और 950 रुपये को जब्त किया है.

 



दरसअल, पुलिस को सूचना मिली कि बिरगहनी गांव निवासी लक्ष्मीनारायण बंजारे, जर्वे रोड के पास बैठकर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहा था. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!