Sunil Grover-Kapil Sharma: क्या 5 साल बाद कपिल शर्मा संग दिखाई देंगे सुनील ग्रोवर? बातों-बातों में किया इशारा

रिंकू भाभी, गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे किरादरों से दर्शकों से एंटरटेन कर चुके कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर एक बार फिर कपिल शर्मा की वजह से सुर्खियों में हैं। इनकी साल 2018 में कपिल शर्मा के साथ भयंकर लड़ाई हुई जिसके बाद इन्होंने कॉमेडियन का शो छोड़ दिया था। बाद में अपने शोज किए लेकिन कभी इधर मुड़कर नहीं देखा। मगर अब कहा है कि वो जल्द कपिल के साथ काम करेंगे। उनके साथ दिखाई देंगे।

 



‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करेंगे या नहीं। क्योंकि सालों पहले कपिल शर्मा ने इंटरव्यूज में ये कहा था कि सुनील का उनके शो में तहे दिल से स्वागत है। इस पर सुनील ग्रोवर ने कहा- अभी तो ऐसा कोई… या तो पुछवालो फिर आप। मैं तो अभी व्यस्त हूं और जो कर रहा हूं उसमें खुश हूं। वह भी व्यस्त हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। मैं भी बढ़िया काम कर रहा हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

मैं अपने इस नॉन फिक्शन फेज को पहले से ही एंजॉय कर रहा हूं। और फिक्शन सेटअप को भी पसंद कर रहा हूं। एक परफॉर्मर के तौर पर नया अनुभव जी रहा हूं। मुझे मजा आ रहा है। अभी कोई दूसरा प्लान नहीं है।

सुनील ग्रोवर की आखिरी वेब सीरीज
बता दें कि सुनील ग्रोवर के पास अभी भतेरे प्रोजेक्ट्स हैं।उन्हें अभी हाल ही में वेब सीरीज ‘यूनाइटेड कच्चे’ में देखा गया था। इसे मानव शाह ने डायरेक्ट किया ता। 8 एपिसोड की इस सीरीज की शूटिंग UK में हुई थी। इसमें लंदन में बसे प्रवासी भारतीयों की कहानी दिखाई गई थी। इसमें सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विडजय, मनु रिशि चड्ढा समेत अन्य अहम भूमिका में नजर आए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

सुनील ग्रोवर की आने वाली फिल्म
सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब शाहरुख खान की ‘जवान’ में नजर आएंगे। इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। इसमें संजय दत्त का कैमियो भी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!