JanjgirChampa Suspect Death : युवक की संदिग्ध मौत, चांपा पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में युवक बड़े दाऊ चौहान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. परिजन ने फांसी लगने से मौत होने की बात कही है. हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा.

 



युवक बड़े दाऊ चौहान को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद मौके पर चांपा पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. युवक की मौत कैसे हुई है, यह अभी पता नहीं चला है. परिजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी है. हालांकि, पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!