JanjgirChampa Accident Death : बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत, चाम्पा का मामला, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के गेमन पुल के पास बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. जिस बाइक से दुर्घटना हुई है, वह चाम्पा की बताई जा रही है.

 



चाम्पा के रहने वाले रजक खान, बरपाली चौक की ओर पैदल जा रहे थे. इस दौरान बाइक ने रजक खान को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने उसे चाम्पा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से गम्भीर हालत होने पर बिलासपुर रेफर किया गया. परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी अकलतरा के पास तबियत बिगड़ी, फिर परिजन उसे लेकर अकलतरा अस्पताल लेकर गए, जहां रजक खान ने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

मौत की सूचना के बाद अकलतरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. यहां से मर्ग डायरी चाम्पा थाना भेजी जाएगी. आगे की जांच चाम्पा पुलिस करेगी. डायरी मिलने के बाद चाम्पा पुलिस के द्वारा आरोपी बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज करेगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!