JanjgirChampa Thief : शिवरीनारायण से युवक की बाइक हुई चोरी, थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण से दुकान के बाहर खड़ी करके अंदर काम करने गए युवक की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. इससे पहले भी तुस्मा रोड से दो दुकानों से ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी रकम चोरी कर ली थी, जिसका खुलासा शिवरीनारायण पुलिस नहीं कर सकी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तुस्मा निवासी कृष्णा कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AA 3757 में शिवरीनारायण के रवि ट्रेडर्स में काम करने गया था, वहां दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर काम करने चला गया था.

घर जाने के समय वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई थी. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!