Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 1: आ गया भाईजान की फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली: सलमान खान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपने फैंस को ईद की सौगात दी है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से बनी हुई थी. सलमान खान की इस फिल्म को दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, राघव जुयाल, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, और विनाली भटनागर मुख्य भूमिका में हैं. अब सलमान खान की इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

sacnilk के मुताबिक फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने अपने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं, क्योंकि नाइट शो के बाद आंकड़ों में बदलाव होने की संभावना है. गौरतलब है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान को दुनियाभर में 5700 से ज्यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि भाईजान की फिल्म अपने पहले दिन 15 से 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स ने कहा है कि सलमान खान की फैन फॉलोइंग के हिसाब से उनकी फिल्म का पहले दिन का यह कलेक्शन कम हो सकता है, लेकिन ईद यानी शनिवार और रविवार को फिल्म किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन अपने अपने पहले दिन की तुलना में अच्छा होगा. बीते दिनों फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे सलमान खान के फैंस ने खूब पसंद किया था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!