रेलवे स्टेशन पर दो माल गाड़ियों के बीच हुई टक्कर, लोको पायलट की मौत, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेन रद्द. जानिए कैसे हुई यह घटना…

शहडोल: सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कल बुधवार की सुबह दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों की टक्कर हो गई। घटना में मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया है। इस हादसे के कारण रेल यातायात रोक दिया गया है। हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए हैं।

बता दें कि इस घटना में 1 लोको पायलट की मौत भी हो गई है। घटना के बाद लोको शेड में आग भी लग गई थी। बाकि अन्य कर्मचारी भी घायल हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Accident : मामा गांव आई बच्ची की कार के कुचलने से हुई मौत, सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे से चक्काजाम जारी, लोगों में आक्रोश, कार में की गई तोड़फोड़, मौके पर ASP, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद, खरसिया-डभरा मुख्यमार्ग बाधित...

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। घटना की जांच की जाएगी। अभी यातायात बाधित है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों वह माल गाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्दी ही आवागमन चालू किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Accident : मामा गांव आई बच्ची की कार के कुचलने से हुई मौत, सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे से चक्काजाम जारी, लोगों में आक्रोश, कार में की गई तोड़फोड़, मौके पर ASP, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद, खरसिया-डभरा मुख्यमार्ग बाधित...

error: Content is protected !!