Sakti Fire Big News : कृषि उपज मंडी प्रांगण के बोरा गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई जा रही आग, लाखों का नुकसान

सक्ती. सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण के बोरा गोदाम में 400 गठानों में आग लग गई है, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई जा रही हैं, वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है. खबर लिखे जाने तक बोरा गोदाम में आग लगी हुई है और आग को बुझाने की कवायद की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

सक्ती एसडीएम पंकज दाहिरे ने बताया कि बोरा के 400 गठानों में आग लगी हुई है, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई जा रही है. फिलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है.

उनका कहना है कि जांच के बाद आग लगने का कारण और नुकसान का पता चल सकेगा. इतना जरूर है कि बोरा गोदाम में आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!