कभी छोटे-छोटे रोल के लिए नकारे गए, अब हैं एक्टिंग के कोहिनूर, अमिताभ बच्चन भी बिना तैयारी के नहीं करते सामना

दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्टर बनने की चाहत मुंबई ले आई. शुरू में उन्हें छोटे से छोटा रोल बड़ी मुश्किल से मिलता था. कई बार रिजेक्ट हुए, लेकिन आज वे अकेले बिना किसी सुपरस्टार के फिल्मों को सुपरहिट बनाने का दम रखते हैं. वे आज के दौर के सबसे बड़े एक्टर हैं जो इरफान खान, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स की विरासत को आगे ले जा रहे हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब एक मशहूर एक्टर नहीं थे, तब धनिया बेचकर और चौकीदार की नौकरी करके अपना गुजारा करते थे. उनकी जिंदगी उधारी पर चल रही थी. पैसों की काफी तंगी थी.

 



नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ को दिए इंटरव्यू में संघर्ष के दिनों के बारे में बताया था, ‘मेरे आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे. मैं दोस्तों से यह बोलकर पैसे उधार लेता था कि 2 दिन में लौटा दूंगा. दो दिन बाद, मैं किसी दूसरे दोस्त से उधार लेता और पहले वाले को चुका देता. मैं चार लोगों के साथ फ्लैट में रहता था. जिंदा रहने की कश्मकश थी. मैंने कई तरह के काम किए. कभी चौकीदार बना, तो कभी धनिया बेचा. मैंने एक बार एक्टिंग वर्कशॉप का भी आयोजन किया था.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

नवाज ने फिल्मों में किए हर तरह के रोल
नवाजुद्दीन आगे बताते हैं, ‘सैंकड़ों ऑडिशन दिए और छोटे से छोटा रोल किया. मुझे पहली सफलता हासिल करने में 12 साल लग गए थे.’ नवाजुद्दीन को संघर्षों ने इतना रगड़ा कि वे आज एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम है. बड़े-बड़े सितारे उनके अभिनय के कायल हैं. बॉलीवुड के 4 बड़े स्टार्स भी उनका लोहा मानते हैं. अमिताभ बच्चन ने ‘तीन’ (TE3N) में नवाज के साथ काम किया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बी ने खुलासा किया था कि वे घर से कभी तैयारी करके नहीं आते थे, लेकिन नवाज के सामने शॉट देने से पहले तैयारी करनी पड़ती थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

एक्टिंग के मुरीद हैं सुपरस्टार्स
नवाज ने शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म की थी. किंग खान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में कहा था, ‘उन्हें नवाज के सामने शॉट देने में हमेशा घबराहट होती थी.’ आमिर खान ने नवाज को लेकर कहा था कि वे उनकी परफॉर्मेंस से हैरान रह गए थे. सलमान खान ने ‘किक’ में नवाज की परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें अपनी फीस बढ़ाने की सलाह दी थी और उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एक्टर बताया था.

परिवार के साथ देखा करते थे ‘रामलीला’
48 साल के नवाजुद्दीन उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे से ताल्लुक रखते हैं. वे एक किसान परिवार से हैं. परिवार के साथ ‘रामलीला’ देखकर जाना कि एक्टिंग क्या होती है. वे जब गुजरात के वडोदरा में एक केमिस्ट के तौर पर काम करते थे, तब पहली बार एक नाटक देखा था. उस रात उनके दिलो-दिमाग में एक्टर बनने का जुनून सवार हो गया था. उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला लिया और मुंबई की ओर बढ़ चले. काम की बात करें, तो वे अगली बार ‘जोगिरा सा रा रा’, ‘हड्डी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!