जहरीली शराब का कहर! यहां मौत के आकड़ों में हुआ इजाफा, अब तक 28 लोगों की मौत…

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से लगातार लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार से मौतों का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक 7 और लोगों की मौत हुई है। कुल मिलाकर मरने वालों का आंकड़ा 28 पर पहुंच गया है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में अब तक 14 मौत की बात कही जा रही है।

 



CM नीतीश कुमार ने जताया दुख
आपको बता दें कि शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ा। इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी पहुंची। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के DM-SP का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर CM नीतीश कुमार ने कहा-घटना दुखद है। लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। यह बार-बार सूचित किया जाता है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ जारी
वहीं मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती एक दर्जन लोगों ने आंख की रोशनी कम होने और बेचैनी की शिकायत की। दो लोगों की गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस व प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। डीआईजी जयंतकांत ने तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर के चंद्रकिशोर को शराब का सप्लायर बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

मद्य निषेध और एफएसएल की टीमें भी पटना से पहुंची हैं। अवैध शराब बनाने वालों की तलाश और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। तीन शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकतर शवों को पोस्टमार्टम कराए बिना दाह-संस्कार कर दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि तुरकौलिया का लक्ष्मीपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहां का चंद्रकिशोर शराब का सप्लायर है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!