Champa Accident : तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर वाहन, हुआ क्षतिग्रस्त, ट्रेलर में भरा था कोयला, …तो हो सकती थी बड़ी घटना

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के कोसा तालाब के पास ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है. वाहन में कितने व्यक्ति सवार थे, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन पलटने के बाद ट्रेलर वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुआ है. ट्रेलर वाहन का पासिंग नंबर कोरबा जिले का है.बताया जा रहा है कि सारागांव की ओर ट्रेलर वाहन जा रहा था, तभी कोसमंदा गांव के कोसा तालाब के पास पहुंचा था, जहां अनियंत्रित होकर पलट गया है. राहत की बात रही, जब ट्रेलर वाहन पलटा तो आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. ट्रेलर वाहन में कोयला भरा हुआ था. पलटने से ट्रेलर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल, ड्राइवर और हेल्पर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!