JanjgirChampa Arrest : इंस्ट्राग्राम में युवती की फर्जी आईडी बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अपने ससुराल में छिपा था आरोपी युवक, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्ट्राग्राम में युवती की फर्जी आईडी बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी युवक का नाम विजय कश्यप है, जो कामता गांव का रहने वाला है. आरोपी युवक, अपने ससुराल सलखन गांव में छिपा था, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा.

 



दरअसल, शिवरीनारायण थाना में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कामता गांव के युवक विजय कश्यप के द्वारा इंस्टाग्राम में उसकी फर्जी आईडी बनाई है. इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इस बीच आरोपी युवक विजय कश्यप के ससुराल गांव सलखन में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!